दवा लेने बाहर निकला पति, अंदर फंदे से लटकी मिली पत्नी और 2 साल की बेटी की लाश; गाजियाबाद में खौफनाक कांड
गाजियाबाद, सितम्बर 25 -- अक्षय अग्रवाल गाजियाबाद खोड़ा थाना क्षेत्र के भारत विहार गली नंबर सात में शुक्रवार देर शाम किराए के कमरे में एक मां और उनकी दो साल की बेटी संदिग्ध हालत में फंदे से लटकी मिलीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पति-पत्नी पिछले लगभग चार साल से इसी फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार हरदोई के गांव सालखेड़ा निवासी 30 साल के अनिरुद्ध उर्फ सोनू और उन्नाव के गांव चकलवंशी निवासी 28 साल की प्रीति की लगभग चार साल पहले परिवारों की सहमति से शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों भारत नगर गली नंबर सात स्थित चंद्र सिंह के दो मंजिला मकान में दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.