दवा लेने निकले युवक का शव कूड़े के ढेर में मिला
कानपुर, अप्रैल 15 -- कल्याणपुर। दो दिन पहले दवा लेने के लिए कानपुर आए युवक का शव कल्याणपुर रेलवे स्टेशन के पीछे कूड़े के ढेर में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औरैया के बिधूना तिलक नगर निवासी 33 वर्षीय विजय शुक्ला का शव बुधवार सुबह कल्याणपुर रेलवे स्टेशन के पीछे कूड़े के ढेर पर पड़ा मिला। पुलिस ने जेब से मिले दवा के पर्चे व मोबाइल के जरिए शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे फर्रुखाबाद निवासी बहनोई आशीष दुबे ने बताया कि विजय तीन दिन पहले स्वरूपनगर से दवा लेने के लिए घर से निकला था। लेकिन, मोबाइल बंद हो जाने के चलते पिछले तीन दिनों से परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पाया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास विजय रात एक बजे तक नशे की हालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.