कन्नौज, अक्टूबर 3 -- सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती 30 सितंबर को दवाई लेने को घर से निकली थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। कहीं सुराग न मिलने पर पीडि़त पिता ने थाने में शनिवार को तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। युवती 30 सितंबर को दोपहर करीब सवा बारह बजे घर से सौरिख दवा लेने की कहकर घर से निकली थी, लेकिन सायं तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने गांव समेत आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारी में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर शनिवार को पिता ने सौरिख थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...