सुल्तानपुर, अप्रैल 28 -- भदैंया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालत में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार 26 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे 17 वर्षीय किशोरी दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही शौरभ पुत्र दिनेश विश्वकर्मा से फोन पर बातचीत करती थी। आरोप है कि शौरभ ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। मां ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- पड़ोसी युवक ने किशोरी को किया अगवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...