दवा लेने निकला परिवार, हाईवे पर उजड़ गई खुशियां; मां की मौत, एक साल की बेटी गंभीर
लखनऊ, अगस्त 7 -- इटौंजा (लखनऊ), संवाददाता। सीतापुर हाईवे पर गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी एक वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला के पति को भी मामूली चोटें आईं। यह दुर्घटना इटौंजा टोल प्लाजा से आगे नेवादा गांव के पास हाईवे पर बने एक अवैध कट पर हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। मृतका की पहचान सोनम यादव (23) पत्नी दीपक यादव, निवासी ग्राम मुन्नू पुरवा, थाना इटौंजा, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है।
दुर्घटना का विवरण ग्रामीणों के मुताबिक दीपक यादव अपनी पत्नी सोनम और एक वर्षीय बेटी के साथ बाइक से अटरिया दवा लेने जा रहे थे। इटौंजा टोल प्लाजा पार कर जैसे ही वे नेवादा गांव के पास पहुंचे और हाईवे पर बने एक कथित अवैध कट से सड़क पार करने का प्रयास किया, तभी सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.