औरैया, मार्च 8 -- अछल्दा। अछल्दा नहर रोड पर रविवार को दवा लेने जा रहे बाइक सवार को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार और उसकी बेटी घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कमारा गांव निवासी विमल प्रजापति अपनी बेटी काव्या की खांसी-जुकाम की दवा लेने पत्नी प्रियंका के साथ बाइक से अछल्दा अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही अज्ञात चार पहिया गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार और उसकी बेटी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।फोटो: 21 हादसे में घायल पिता-पुत्री।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.