गंगापार, अगस्त 16 -- रेलवे अंडरपास न होने से रेल लाइन पार कर मासूम बेटी संग दवा के लिए जा रही मां और बेटी ट्रेन के चपेट में आ गयी, जिससे मां-बेटी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने शव अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी। थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत उमापुरकला ग्राम पंचायत के निषाद बस्ती निवासी रमाशंकर निषाद की पत्नी 40 वर्षीय कबूतरा देवी अपनी तीन साल की बेटी देविका के साथ घर से दो किमी दूर प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित टिकरी गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में दवा लेने के लिए शनिवार सायं लगभग पांच बजे जा रही थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवागंतुक थानाध्यक्ष के आते ही हुई दुर्घटना में चार मौतें गांव से प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर पहुंचने के लिए रेलवे अंडरपास या पुल न होने से उमापुर गांव...