दवा लेने गई युवती संदिग्ध हालात में गायब, अपहरण का मुकदमा
अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय युवती गायब हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार युवती बीते रविवार को दोपहर करीब 12 बजे दवा लेने के लिए अकबरपुर गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन चिंतित हो उठे और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। तहरीर में परिजनों ने आरोप लगाया है कि बसखारी क्षेत्र के किछौछा निवासी शिवम गुप्त से युवती का संपर्क था और वह उससे शादी करना चाहती थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती के गायब होने में उक्त युवक का हाथ हो सकता है। साथ ही, उन्होंने किसी अनहोनी की स्थिति में युवक को जिम्मेदार ठहराया है। मामले में जलालपुर पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.