कन्नौज, मार्च 12 -- तालग्राम, संवाददाता। घर से दवा लेने के लिए निकली एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर पट्टी निवासी गिरीश चंद्र ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री सावित्री तीन दिन पहले दवा लेने के लिए तालग्राम गई थी। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान तालग्राम के छिबरामऊ चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में सावित्री दवा लेते हुए दिखाई दी है। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया। पीड़ित पिता ने बताया कि मामले की सूचना तालग्राम पुलिस को दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.