मुजफ्फर नगर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस के सरवट मुहल्ले के शिव मंदिर के पास स्थित गली निवासी 52 वर्षीय महिला संगीता पत्नी स्व. सतेंद्र कुमार मंगलवार प्रात: जिला अस्पताल में आंखों की दवाई लेने आई थी। डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के कारण इमरजेंसी में उपचार होता है। महिला ने पर्ची बनवाई और उसके बाद आंखों के वार्ड की तरफ चली गई। रास्ते में वह अचानक अचेत होकर गिर पड़ी। यह देखकर अस्पताल में रोगियों के तीमारदारों ने शोर मचाया। जिस पर भीड़ एकत्र हो गई। महिला को पानी पिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को उठाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, लेकिन तब तक संगीता की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत पुलिस ने स्वजन को सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.