शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- तिलहर, संवाददाता। बच्ची से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोपी बीमार होने पर सीएचसी आया जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पुलिस सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसका घर खेत में बना हुआ है। बुधवार की देर शाम उसकी 9 वर्षीय पुत्री खेत पर थी। आरोप है कि इसी दौरान तिलहर के मोहल्ला मुस्तफाबाद का प्रेम प्रकाश उर्फ पांडे आ गया और उसकी पुत्री से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की जब उसकी पुत्री ने शोर मचाया तो वह भाग गया। पुलिस ने इस मामले में रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया था और आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे नाटकीय ढंग के साथ प्रेम प्रकाश सीने में दर्द की बात कहते हुए सीएचसी पहुंचा था। इसकी जानकारी कोतवाल जुगुल किश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.