महाराजगंज, मई 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया-शिकारपुर मार्ग स्थित कंचनपुर गांव में पुल के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को गांव के ही एक बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत के बाद उनके घर कोहराम मच गया। कचनपुर कुइयां निवासी भागीरथी चौधरी (65) पुत्र झुल्लूर एक दवा की दुकान से दवा लेकर साइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच गांव में नहर पुल के पास सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने साइकिल में जोरदार ठोकर मार दी। बाइक सवार भी गांव का बताया जा रहा है। इस हादसे मे भागीरथी बुरी तरह घायल होकर वहीं अचेत हो गए। परिजनों तथा स्थानीय लोगो...