मुरादाबाद, जून 4 -- नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी पिता-पुत्र बरेली से दवा लेकर घर लौट रहे, रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। नगर निवासी शरीफ अहमद मलिक अपने पुत्र अनीस अहमद मलिक के साथ एक जून को बरेली से दवा लेकर बाइक से कुंदरकी लौट रहे थे। बताया जाता है कि मीरगंज क्षेत्र के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के चलते बुधवार को शरीफ अहमद ने दम तोड़ दिया। वहीं अनीस अहमद का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई ...