महोबा, अप्रैल 30 -- पनवाड़ी, संवाददाता। दवा लेकर लौटते समय बाइक सवार पिता पुत्र सहित तीन लोग मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों में पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। महोबकंठ थाना क्षेत्र के गांव कुनाटा निवासी पुस्सु अपने पुत्र 25 वर्षीय जयहिंद, और भतीजे 20 वर्षीय अजय कुमार पुत्र रंजीत के साथ मप्र के नौगांव उपचार कराने गया था। उपचार कराने के बाद बाइक सवार लौट रहे थे। सौरा चौकी के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने पुस्सु को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पुत्र 25 वर्षीय जयहिंद को जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.