इटावा औरैया, मई 16 -- बकेवर। बीमार पिता की दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को शनिवार दोपहर औरैया रोड स्थित मस्जिद के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने वाला चालक बाइक समेत मौके से भाग गया। ग्राम हर्राजपुर के आजाद नगर निवासी कौशल किशोर उर्फ खुदई अपने गांव के ही वकील कश्यप को बाइक पर बैठाकर बीमार पिता श्यामू दोहरे की दवा लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक औरैया रोड स्थित मस्जिद के पास पहुंची, तभी बकेवर चौराहे की ओर से तेज गति से आए बाइक चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हादसे के बाद राहगीर मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया।

हि...