दवा लेकर लौट रहे ग्रामीण से मारपीट
रुडकी, मार्च 31 -- लक्सर। दवा लेकर घर लौट रहे एक ग्रामीण से मारपीट कर उसे घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि खड़ंजाकुतुबपुर निवासी हसीन पुत्र हलीम ने तहरीर देकर बताया कि वह मेडिकल से दवा लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि उस पर चाकू से भी हमला किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसरार पुत्र नूर, मेहरबान उर्फ बाना पुत्र नूर और फरमान उर्फ दीमा पुत्र नूर निवासी खड़ंजाकुतुबपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.