संवाददाता, अप्रैल 13 -- यूपी के उन्नाव जिले में दवा लाने की बात को लेकर दम्पति के बीच हुई कहासुनी से नाराज पत्नी ने रविवार सुबह चाकू से खुद की गर्दन काट खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि इस मामले में पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। दही थाना क्षेत्र में टिकरगढ़ी मजरा मुकुंदखेड़ा गांव की रहने वाली 25 वर्षीय सलमा पत्नी विनय दीप ने रविवार सुबह चाकू से अपनी गर्दन की नस काट ली। उसके बाद ननद ने जब भाभी को लहुलुहान स्थिति में देखा तो शोर मचाया। शोरगुल सुनकर पड़ोसी उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां उपचार दौरान सलमा ने दम तोड़ दिया।घटना के वक्त घर में सिर्फ ननद थी घटना के समय 7 वर्षीय ननद के अलावा घर पर कोई नहीं था। सास लक्ष्मी व ससुर मुन...