छपरा, अप्रैल 21 -- तरैया । थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव में दवा बेचने वाली एक महिला विक्रेता द्वारा घर में घुसकर एक युवती का अपहरण कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृता लक्ष्मी कुमारी के पिता धनेश्वर राउत ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर निवासी तथा एस्क्लेपियस बैलेंस प्राइवेट लिमिटेड की दवा विक्रेता ज्ञानती कुमारी को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनकी पुत्री भी इसी कंपनी की दवा का प्रचार-प्रसार करती थी। इसी क्रम में 17 अप्रैल को आरोपित महिला घर में घुसकर उनकी पुत्री का अपहरण कर फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर तरैया । थाना क्षेत्र के तरैया-रामबाग मुख्य सड़क पर बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.