अल्मोड़ा, जुलाई 29 -- सल्ट। मोहान स्थित आईएमपीसीएल दवा फैक्ट्री का संचालन अब पूरी तरह स्काइमैप फार्मा कंपनी के हाथों में होगा। दिल्ली में श्रमिक ट्रेड यूनियन के साथ हुई वार्ता में कंपनी ने फैक्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार देने का आश्वासन दिया। आईएमपीसीएल को निजी हाथों में दिए जाने के बाद से कर्मचारियों और फैक्ट्री से जुड़े आश्रितों को रोजगार की चिंता सताने लगी थी। इसके लिए कर्मचारियों ने आंदोलन भी किया, लेकिन सरकार ने फैक्ट्री का पूरा स्वामित्व स्काइमैप फार्मा कंपनी को दे दिया। पूरा स्वामित्व मिलने के बाद सोमवार को श्रमिक ट्रेड यूनियन और स्काइमैप कंपनी के बीच दिल्ली में बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: यूसील में मेडिकल सुविधा और दवा संकट समेत अन्य मांगों को लेकर यूसी...