दवा प्रतिरोध और कैंसर पर शोध करेगा बीएचयू
वाराणसी, अगस्त 20 -- वाराणसी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने आईएमएस बीएचयू को छह प्रमुख अनुसंधान अनुदान दिया है। इससे पित्ताशय के कैंसर का प्रारंभिक अवस्था में पता लगाने, रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) के लिए अगली पीढ़ी के समाधान और बाल चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में शोधकार्य किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी गई है। इसके जरिए चिकित्सा विज्ञान संस्थान, विज्ञान संस्थान तथा सहयोगी इंजीनियरिंग विभागों में व्यापक अध्ययन, प्रिंसीजन क्लिनिकल ट्रायल, मल्टी-ओमिक्स बायोमार्कर की खोज तथा अत्याधुनिक प्रयोगशाला विश्लेषण को बढ़ावा मिलेगा। कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में उत्कृष्टता के लिए बीएचयू अनुसंधान को बढ़ावा देता है। इसके अलावा मरीजों की देखभाल से जुड़े बुनियादी ढांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.