नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग के कारण संक्रमण होने पर इसके बेअसर होने के मामले बढ़ रहे हैं। इस वजह से दवा प्रतिरोधक संक्रमण बढ़ रहा है। एक मामले में घुटना प्रत्यारोपण के बाद 85 वर्ष की महिला इंप्लांट के कारण घुटने में दवा प्रतिरोधक बैक्टीरिया के संक्रमण की चपेट में आ गई। दवा प्रतिरोधक बैक्टीरिया की पहचान और उस पर असर करने वाली एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल कर शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में उनका सफल इलाज किया गया। अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स के वरिष्ठ निदेशक डॉ. साइमन थॉमस ने कहा कि इंप्लांट से संबंधित संक्रमण में कई अलग तरह की परेशानियां देखी जाती है। ये संक्रमण सामान्य संक्रमण से अलग होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.