दवा-प्रतिरोधी टीबी की पहचान में सेंसिटाइटर माइकोटीबी जांच सबसे सटीक
गोरखपुर, अगस्त 23 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दवा-प्रतिरोधी (ड्रग रेसिस्टेंट) टीबी की पहचान के मरीजों के लिए सही दवा चुनना अब बेहद आसान होगा। सेंसिटाइटर माइकोटीबी जांच के जरिए इसका पता कुछ ही घंटे के अंदर लगाया जा सकेगा। इससे टीबी मरीजों को सही समय पर दवा मिल सकेगी। यह जानकारी एम्स के डॉक्टरों के मेटा विश्लेषण में सामने आई है। विश्लेषण में पाया गया है कि सेंसिटाइटर माइकोटीबी जांच मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट और प्री-एक्सडीआर टीबी के मरीजों में दवाओं की प्रभावशीलता पहचानने के लिए सबसे सटीक और विश्वसनीय है। एम्स का यह शोध जर्नल ऑफ क्लीनिकल माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। शोध में एम्स के डॉ. अरुप मोहंती सहित डॉ. डेनियल राज, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. आनंद कुमार मौर्य, डॉ. रचना मेहता सहित 11 शोधकर्ता शामिल रहे हैं। डॉ. अरुप मोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.