अलीगढ़, मई 12 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ने न्यूनतम वेतन की मांग उठाते हुए मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय मांग दिवस के अवसर पर एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह को सौंपे ज्ञापन में दवा प्रतिनिधियों ने कहा कि न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए। साथ ही, सेल्स प्रमोशन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम-1976 को प्रभावी रूप से लागू रखने और हाल ही में लागू की गई चार नई श्रम संहिताओं को निरस्त करने की मांग भी की है। ज्ञापन देने वालों में सचिव बीरेंद्र धूसिया, विनोद कुमार गौतम, आशीष माहेश्वरी, तपन मिश्रा, लोकेश राठौर, मोहित शर्मा, राजकुमार शर्मा, महेंद्र पाल सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- श्रमिकों की समस्याओं को लेकर इंटक का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- श...