कन्नौज, मार्च 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय में व्यवस्थाओं की लापरवाही का आलम यह है कि यहां दवा तो नहीं मिलती, बल्कि दर्द जरूर मिल जाता है। ताजा मामले में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास लगे वाटर कूलर के पास फिसलन होने से गिरकर महिला का कूल्हा टूट गया। एक्स-रे में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र के ग्राम सराय गूजरमल निवासी शांति देवी 70 वर्षीय पत्नी रामनरेश सोमवार को आंख का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल गई थीं। दवा लेने के बाद वह पानी पीने के लिए इमरजेंसी वार्ड में लगे वाटर कूलर के पास पहुंच गई। वहां वह अचानक फिसलकर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद परिजन और स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें उठाकर उपचार के लिए ...