मोतिहारी, जनवरी 20 -- केसरिया,निज संवाददाता । केसरिया के खजुरिया रोड में स्थित आशीर्वाद क्लिनिक दवा दुकान में औषधि विभाग के पदाधिकारियों ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान लाखों रुपए के सिरप, इंजेक्शन, कैप्सूल, टेबलेट, क्रीम जब्त की गई। इसकी जानकारी देते हुए औषधि निरीक्षक दयानंद प्रसाद ने बताया कि दवा दुकान से दो संदिग्ध दवा का नमूना जांच के लिए संग्रह किया गया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। दवा दुकान का संचालन अवैध रूप से हो रहा था। यह छापेमारी राज्य औषधि नियंत्रण बिहार पटना के आदेश के आलोक में की गई। अवैध दवा दुकान के संचालक संजीव कुमार के विरुद्ध न्यायालय में अभियोजन दायर करा दिया गया है। इस छापेमारी में स्थानीय पुलिस बल , सुशील कुमार, मो रईश आलम एवं सागर मल सोनी शामिल थे I
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.