सीवान, अप्रैल 30 -- दरौंदा। स्थानीय बाजार स्थित स्थानीय मुखिया धनु कुमार भारती की दवा दुकान में मंगलवार की रात एक किशोर ने चोरी करने का प्रयास किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किशोर दुकान में लगे ताला को खोलने का प्रयास कर रहा है। काफी कोशिश के बावजूद वह सफल नहीं हो सका। अंततः दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खोलकर वहां से भाग गया। दुकान के अंदर कैमरे के डीवीआर में सारी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी में कैद किशोर का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वह आसपास का रहने वाला होता तो अब तक उसकी पहचान हो जाती। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.