सीतामढ़ी, मई 21 -- सीतामढ़ी। अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के आह्वान पर बुधवार को जिले की सभी दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। राष्ट्रीय स्तर पर ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म की नियमों में कथित शिथिलता, नकली एवं नशीली दवाओं की बढ़ती बिक्री तथा कॉर्पोरेट कंपनियों की नीतियों के विरोध में आयोजित बंदी का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने शत-प्रतिशत बंदी सफल होने का दावा किया है। बंदी के दौरान शहर की दवा मंडी में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों दवा विक्रेता नेशनल मार्केट में एकत्र हुए और जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- दुकानों पर ताले, दवा को भटके मरीज कार्यक्रम को चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा मेडिकल रिप्रेजेंटे...