दवा दुकानें आज रहेंगी बंद, अस्पतालों में मिलेंगी आपातकालीन सेवाएं
पाकुड़, मई 20 -- ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के केंद्रीय आह्वान पर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े दवा व्यवसायियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। पिछले पांच दिनों से काला बिल्ला लगाकर किया जा रहा मूक विरोध प्रदर्शन मंगलवार को समाप्त हो गया। एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार भगत ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार, 20 मई को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में जिले की सभी निजी दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान मरीजों की सुविधा के लिए केवल अस्पतालों में संचालित प्राइवेट दवा काउंटर और आपातकालीन सेवाएं ही बहाल रखी जाएंगी। दवा व्यवसायियों ने आम जनता से इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में सहयोग की अपील की है। यह भी पढ़ें- जिले भर की दवा दुकानें आज बंद रहेंगी यह भी पढ़ें- बिहार में बुधवार को 40 हजार मेडिकल स्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.