बेगुसराय, मार्च 13 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव में आयुर्वेदिक दवा दुकानदार के साथ इसी गांव के कई युवकों द्वारा मारपीट व लूटपाट किए जाने के मामले में खोदावंदपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित युवक व बिदुलिया गांव निवासी स्व कैलू शर्मा के पुत्र वशिष्ठ शर्मा के बयान दर्ज मामले में बताया गया है कि विगत मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे बाइक से उसके दरवाजे पर पिस्तौल लहराते आए बिदुलिया गांव के लक्ष्मी सहनी के पुत्र पांडव सहनी, नाथो सहनी के पुत्र धर्मेंद्र सहनी, राम सहनी के पुत्र बिरजू सहनी, रामोतार सहनी के पुत्र रंजन सहनी, बिलैती सहनी के पुत्र मिथुन सहनी,दिलीप सहनी के पुत्र इंद्रदेव सहनी ने पहले तो उसके साथ गाली गलौज किया। गाली देने से मना करने पर पांडव ...