जमशेदपुर, मई 20 -- जमशेदपुर । जमशेदपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा ऑनलाइन और ई-फार्मेसी के विरोध में दवा दुकानदारों ने बुधवार को हड़ताल कर दी है। इसके कारण जिला के करीब 12 सौ दवा दुकानें बंद हैं। यह भी पढ़ें- तीन सूत्री मांगों को लेकर शहर के सभी दवा दुकान बंदविरोध और दवा की दुकानें वहीं फार्मासिस्ट एसोसिएशन इन बंद के विरोध में अपनी दुकानें खुली रखें हुए हैं। इसके अलावा नर्सिंग होम में भी दवा की दुकानें खुली हैं। जमशेदपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कहा कि बंद डिस्काउंट और कॉरपोरेट को बढ़ावा देने के विरोध सहित अन्य विषयों को लेकर किया जा रहा है। ये बंद समर्थक साकची में एकत्र होकर विरोध कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दून में मेडिकल स्टोर बंद, मरीज परेशानलोगों को हो रही परेशानी दवा दुकानों ...