दरभंगा, मई 19 -- संजय लाला,दरभंगा। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, दरभंगा की ओर से सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा गया कि 20 मई को जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़ी चुनिंदा व्यवस्थाएं बंदी से मुक्त रहेंगी।जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री, बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की मनमानी तथा अनियमित दवा आपूर्ति व्यवस्था के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई ई-प्लेटफॉर्म बिना समुचित जांच-पड़ताल के दवाओं की बिक्री कर रहे हैं, जिससे गलत दवा उपयोग और स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ सकते हैं। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेगी दुकानें उन्होंने कहा कि दवा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अनियंत्रित ऑनलाइन बिक्री जनस्वास्...