गोरखपुर, मार्च 10 -- महावनखोर, हिन्दुस्तान संवाद। इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद गांवों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जगह-जगह गंदगी जमा रहने के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घरों के बाहर बैठना तक मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, पूर्व प्रधान जनक प्रसाद मिश्र, अनुराग मिश्रा, मोहम्मद वसीन, मोहम्मद हनीफ, समाजसेवी अजीत कुमार मिश्रा, पूर्व प्रधान राम सुमेर यादव, राधेश्याम यादव आदि ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांवों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव नहीं किया गया है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.