मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बेला में गुरुवार को एक प्रतिष्ठान में दवा गुणवत्ता की जांच के लिए लैब की स्थापना की गई। गुरुवार को इसका उद्घाटन सहायक औषधि नियंत्रक उदय वल्लभ व औषधि निरीक्षक अनिल कुमार साह ने किया। लैब दवाओं की गुणवत्ता जांच को अधिक सटीक, तेज एवं विश्वसनीय बनाएगी। इसमें लगे उपकरण देश के कुछ ही दवा निर्माण कंपनियों के पास ही उपलब्ध है। मौके पर प्रतिष्ठान के प्रबंध निदेशक संजीव राय, निदेशक बीके ठाकुर, विपुल आनंद, लता राय सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.