बरेली, फरवरी 28 -- इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग द्वारा बीफार्मा, डीफार्मा के विद्यार्थियों के लिए विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय फार्मेसी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दवा खोज, क्लिनिकल प्रैक्टिस और अनुसंधान के बीच सेतु था। मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय के आईआईसी अध्यक्ष एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज कुमार राय ने बताया कि किस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) दवा खोज की प्रक्रिया को तेज, सटीक बना रहा है। उन्होंने क्लिनिकल प्रैक्टिस और फार्मास्यूटिकल अनुसंधान में एआई की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष डॉ. सुरभि शर्मा, डॉ. मोनिका चौहान, रवि गौतम, अर्चिता सक्सेना, डॉ. रश्मि पाठक, अम्बर मिश्रा, मंजू बजाज, अनुराग शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.