पीलीभीत, मई 9 -- बीसलपुर। रोहनिया निवासी तबुतसल्ला नाज पुत्री नबाव हसन का निकाह शाहजहांपुर के मोहल्ला जलालनगर निवासी इस्लाम आलम के साथ 2023 को हुआ था। आरोप है कि ससुराली के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इनकार करने पर 25 अप्रैल को उसके साथ मारपीट कर धमकाया गया। आरोप है कि तीन माह के गर्भ को दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति इस्लाम आलम के अलावा जमशेद आलम, शफीक अहमद एवं हुस्न बानो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- गर्भवती विवाहिता को ससुराल से निकाला यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.