दवा खाने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत
भागलपुर, जून 14 -- अकबरनगर संवाददाता थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में अपने ननिहाल में रह रही एक 22 वर्षीय युवती की दवा खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुर गांव निवासी जोगा चौधरी के घर रह रही राखी कुमारी (22), पिता कुमार गौरव, ने किसी दवा का सेवन किया था। दवा खाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और दवा का प्रतिकूल प्रभाव होने लगा। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए भागलपुर स्थित श्रीराम अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती का इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- दवा खाने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में परिवार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.