बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- दवा खरीद में गड़बड़ी पर चंडी की दवा दुकान सील जांच के लिए कफ सीरप का लिया नमूना पुलपर में 3 दवा दुकानों पर ओषधि निरीक्षक ने की छापेमारी, लिए नमूने फोटो : दवा छापा : बिहारशरीफ पुलपर दवा दुकान में दवाओं की जांच करते औषधि निरीक्षक व अन्य। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। एविल इंजेक्शन जैसी दवाओं की खरीद में गड़बड़ी पर चंडी की दवा दुकान न्यू जय जगत मेडिकल स्टोर्स को सील कर दिया गया है। साथ ही छापेमारी दल ने वहां उपलब्ध कफ सीरप के नमूना को जांच के लिए लिया है। वहीं बिहारशरीफ पुलपर तीन दवा दुकानों में मंगलवार को औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। उन दुकानों पर दवाओं की खरीद बिक्री की जांच की गयी। वहीं पारासिटामोल, एविल, कफ सीरप समेत अन्य दवाओं के नमूने जांच के लिए संग्रह किया गया है। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.