गोपालगंज, अप्रैल 7 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवा ग्राम पंचायत के समीप सोमवार की देर शाम दवा खरीद कर घर लौट रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक की तिरबिरवा गांव निवासी नेयाज अहमद के पुत्र कमरान फैसल को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि कमरान फैसल अपने दोस्त शैलेश कुमार के साथ देर शाम बाइक से दवा खरीदने के लिए बाजार गया था। दवा खरीदने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान तिरबिरवा ग्राम पंचायत के समीप पहले से घात लगाए कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। अस्पताल पहुंचकर जख्मी यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.