वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। सूजन संबंधी आंत रोग आईबीडी (इंफ्लामेट्री बॉवेल डिजीज) से पीड़ित मरीजों की दवा के साथ अगर भोजन भी बदल जाए, तो बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। ग्रीस, इटली और स्पेन की पारंपरिक खान-पान शैली 'मेडिटेरेनियन डायट' (भूमध्यसागरीय आहार) इस बीमारी के इलाज में काफी कारगर है। इसके सेवन से 62 फीसदी मरीजों में सुधार देखा गया है।आईएमएस बीएचयू, एम्स दिल्ली और एम्स गोरखपुर समेत देश के प्रमुख संस्थानों के संयुक्त रुप से आईबीडी में 'भूमध्यसागरीय आहार' पर अध्ययन किया। आईएमएस बीएचयू के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवेश यादव ने आईएमएस से इसे लीड किया। उनके नेतृत्व में 223 मरीजों पर किए गए इस अध्ययन में खान-पान की भूमिका को केंद्र में रखा गया। मरीजों को भूमध्यसागरीय आहार शैली पर आधारित डायट दी गई और उनके लक्षणों पर लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.