दवा के साथ पौष्टिक भोजन और खेल ने लौटाई बच्चों की मुस्कान
पूर्णिया, अगस्त 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अतिकुपोषित बच्चों को सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि पौष्टिक भोजन और खेल के जरिए भी स्वस्थ किया जा रहा है। पिछले सात माह में केंद्र में भर्ती 151 अतिकुपोषित बच्चों ने उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ पाया है। इनमें अधिकांश बच्चों की पहचान प्रखंड स्तर पर हुई, जबकि कुछ बच्चों को जीएमसीएच के इंडोर एवं आउटडोर में जांच के दौरान चिन्हित किया गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 22, फरवरी में 11, मार्च में 31, अप्रैल में 14, मई में 20, जून में 22 और जुलाई में 21 अतिकुपोषित बच्चों को केंद्र में भर्ती कर उपचार किया गया। बच्चों की पहचान के लिए प्रखंड स्तर पर आरबीएसके की टीम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के इंडोर एवं आउटडोर तथा आंगनबाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.