मेरठ, अप्रैल 21 -- होलसेलर एवं रिटेलर एसोसिएशन के व्यापारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में दवा के लाइसेंस के रिन्यूअल की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए समाधान कर दिया है। अब दवा व्यापारियों के लाइसेंस का रिन्यूअल निवेश मित्र पोर्टल से किया जाएगा। ड्रग विभाग की मनमानी तथा उत्पीड़न नहीं हो सकता तथा दवा व्यापारियों को इससे बहुत बड़ी राहत प्रदान हुई है। दवा के व्यापार में नारकोटिक्स के नाम पर होने वाले उत्पीड़न के विरोध में भी हम लगातार प्रयास करते रहेंगे जब तक इसका समाधान नहीं निकल जाता। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, महामंत्री घनश्याम मित्तल, राजेश अग्रवाल, अरुण त्यागी, गगन गुप्ता, राजेश सिंह, प्रवीण दुआ, राहुल जैन, पवन ढींगरा ने दी। यह भी पढ़ें- प्रीपेड स्मार्ट ...