फरीदाबाद, मई 25 -- नूंह, केशव भारद्वाज। सदर थाना पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रैस-वे के पास एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की है। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी चालक ने बीयर के बजाय कंटेनर में दवाओं के बिल दिखाए थे।पुलिस के अनुसार, पुलिस चौकी जयसिंहपुर, थाना सदर नूंह की टीम नूंह-होडल रोड पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रैस-वे फ्लाईओवर के नीचे गश्त पर मौजूद थी इसी दौरान सूचना मिली कि एक कंटेनर में अवैध शराब छिपाकर राजस्थान की ओर ले जाई जा रही है। यह भी पढ़ें- दवा के बिल दिखाकर कंटेनर से लाई जा रही अवैध बीयर की खैप सूचना के आधार पर पुलिस ने नूंह-होडल रोड स्...