बरेली, जनवरी 2 -- दवा के बकाया रुपये मांगने पर एक दबंग ने एक मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी की। वहां गश्त कर रही पुलिस ने दबंग को पकड़ा तो वह मेडिकल स्टोर संचालक को जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। क्योलडिया गांव में धर्मेंद्र कुमार अपना मेडिक स्टोर चलाते हैं। उनका आरोप है। कि बुधवार की शाम बिहारीपुर अब्दुल रहमान गांव का दीनानाथ उनकी दुकान पर आया और कुछ दवाइयां लीं। इस दौरान उन्होंने उससे पिछले बकाया रुपए देने को कहा तो वह विवाद करने लगा उसने धमकी दी। कि कोई रुपए नहीं मांग सकता। जिसका मेडिकल स्टोर संचालक ने विरोध किया तो वह उससे मारपीट करने लगा। इसी बीच गांव में गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह मेडि...