नई दिल्ली, जनवरी 7 -- फैशन चाहे कपड़ों का हो या किसी मेकअप ट्रेंड का, आखिरकार एक समय बाद लौटकर वापस जरूर आता है। 'विंग्ड आईलाइनर' भी ऐसे ही वायरल ब्यूटी ट्रेंड में से एक है। हालांकि विंग्ड आईलाइनर दिखने में जितना क्लासी और ग्लैमरस लगता है, हर किसी के लिए इसे दोनों आंखों पर एक जैसा सटीक लगाना आसान काम नहीं है। कई लड़कियों के लिए तो ये कई घंटे खराब करने वाला सिरदर्द होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लड़कियां शिकायत करती हैं कि उनसे एक आंख पर तो परफेक्ट विंग बन जाता है, लेकिन दूसरी तरफ लगाते समय उनका हाथ कांपने से पूरा लुक खराब हो जाता है। यह भी पढ़ें- सर्दियों में लंबे समय तक खाना गर्म रखने के लिए अपनाएं ये 5 देसी जुगाड़ अगर आप भी घंटों की मेहनत के बाद हार मान चुकी हैं तो विंग को सही शेप देने के लिए अगली बार हाथों की नहीं बल्कि दवा के खाल...