मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- मेडिकल स्टोर पर दवा के दाम को लेकर विवाद हो गया जिसमें जमकर लाठी डंडे चलने लगे। एक युवक के कान का पर्दा फट जाने से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। नगर से मोहल्ला माही गिरान मछली बाजार में चौराहा पर स्थित मेडिकल स्टोर पर कुछ युवक खड़े हुए थे जहां दवा के दाम को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी डंडे और लात घूसे चलने लगे। संघर्ष के दौरान मछली बाजार निवासी शाहनवाज़ 20 पुत्र अमानत के कान का पर्दा फट गया और उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उसके भाई सुहेल को भी काफी चोट आई है। दूसरे पक्ष के शाहरुख व ज़ुबी पुत्रगण रईस,माहिगिर आदि की तलाश में पुलिस जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...