दवा के अवैध कारोबारियों पर सख्ती से हो कार्रवाई : संदीप चतुर्वेदी
वाराणसी, अक्टूबर 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की आयुक्त रोशन जैकब को पत्र लिखा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी ने कहा कि हम लोगों ने नकली, अधोमानक और नारकोटिक्स दवाओं के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही असली दवा कारोबारियों को बेवजह अपराधी की तरह न देखे जाने की बात कही है। कहा कि नकली दवा का निर्माण कहां हुआ, कच्चा माल कहां से आया और निर्माता से वितरक तक आपूर्ति शृंखला में जिम्मेदारी किसकी है। संगठन ने बंद या निरस्त लाइसेंस के दुरुपयोग, फर्जी बिल, संदिग्ध पैकेजिंग और डिजिटल तरीके से दवाओं की निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फेडरेशन ने दवा निरीक्षकों की जांच और नमूने लेने की डिजिटल निगरानी, लाइसेंस के नियमित सत्यापन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.