फरीदाबाद, जून 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा, बदरपुर बॉर्डर और आयुष विभाग ने नवीन नगर स्थित एक मकान में छापेमारी कर बिना लाइसेंस आयुर्वेदिक दवाओं की पैकिंग और बिक्री करने का भंडाफोड़ किया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन, आयुष विभाग हरियाणा और अपराध शाखा की संयुक्त जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद मकान को सील कर दिया। पल्ला थाना पुलिस ने सोमवार को आयुष विभाग के सोनीपत के ड्रग इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर डॉ. रामअवतार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच का आधार पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपावली एंक्लेव में एसएस हर्बल प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर अवैध रूप से आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण और पैकिंग की जा रही है। इस सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने जांच शु...