लखनऊ, अगस्त 30 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। दवाओं का ओवरडोज केवल नशे से जुड़ी समस्या नहीं है बल्कि गलत मात्रा, एक जैसी दवाओं के दोहराव, दवाओं के पारस्परिक प्रभाव और बच्चों के गलती से दवा खा लेने से भी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। यह जानकारी फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने दी।31 अगस्त को 25वां अंतरराष्ट्रीय ओवरडोज जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि एक दवा सही व्यक्ति को सही मात्रा में दी जाए तो जीवनरक्षक हो सकती है। लेकिन गलत तरीके से लेने पर जानलेवा बन सकती है। घर में रखी दवाओं की नियमित समीक्षा करने, बच्चों की पहुंच से दवाएं दूर रखने और बिना चिकित्सकीय सलाह खुराक नहीं बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ओवरडोज के बाद व्यक्ति बेहोश हो या सामान्य रूप से सांस न ले रहा हो तो उसे केवल नशे में समझकर...