बेगुसराय, मई 20 -- बखरी, निज संवाददाता। दवा कारोबारियों की हड़ताल का असर बुधवार को मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों में साफ देखने को मिला। बाजार की दवा दुकानें दिनभर बंद रहीं। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जरूरी दवाइयों के लिए लोग एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटकते नजर आए। मुख्य बाजार, स्टेशन चौक, बैंक चौक एवं शकरपुरा चौक स्थित मेडिकल दुकानों के बंद रहने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को हुई। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ केमिस्ट्र एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के स्थानीय कमेटी के अध्यक्ष अरुण टिबड़ेवाल, सचिव पंकज चौधरी, मनोज वर्मा, मनीष गुप्ता, मो. शालिम आदि दुकानदारों ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर राज्यस्तरीय आह्वान पर हड़ताल की गई है। यह भी पढ़ें- दवा की बंद रही दुक...