दवा की दुकान में लगी आग, करोड़ों का नुकसान
बलिया, मई 19 -- बलिया, संवाददाता। शहर के विशुनीपुर चौराहा पर स्थित एक दवा की दुकान में मंगलवार की भोर में संदिग्ध हाल में आग लग गयी। हालांकि दावा किया जा रहा है कि आग शार्ट-सर्किट से लगी है। लपटों और धूआं को देखकर जुटे आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पर पाया। पीड़ित दुकानदार करोड़ों रुपये के नुकसान का दावा कर रहा है। फिलहाल इस मामले की जांच-पड़ताल हो रही है। विशनीपुर चौराहा निवासी सोएब खान की दवा की दुकान है। रोज की तरह सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर कर्मचारी चले गये। भोर में सड़क पर टहलने निकले कुछ लोगों की नजर दुकान से निकल रहे लपटों और धूआं को पर गयी तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद दुकानदार के साथ ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गयी। जानकारी होने के बाद फायर टैंकर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.